सक्ती में बड़ा हादसा: आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत, छह गंभीर घायल

Spread the love

सक्ती। जिले के आरकेएम पावर प्लांट में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर सफाई और बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का चैन टूट गया और वह लगभग 40 मीटर की ऊंचाई से नीचे आ गिरी।

हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शेष छह मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक मजदूर झारखंड निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों में भारी आक्रोश देखा गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

एडिशनल एसपी हरीश यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि लिफ्ट टूटने से मजदूर नीचे गिर गए, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है और लापरवाही के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!