सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज 19 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा.

Spread the love

मेष राशि: 
आप अपनी चतुराई से जरूर काम पूरा करेंगे. साथ ही यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े मेष राशि के जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है. इसके अलावा आज यात्रा करने से लाभ होना संभव है.

वृषभ राशि: 
वर्तमान समय वृषभ राशि वालों को शुभ फल देने वाला है. दिनभर अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें. इसके अलावा दूसरों की सोच को बदलने की कोशिश न करें.

मिथुन राशि: 
संतान के विवाह की चिंता रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही पूंजी निवेश से लाभ होना संभव है. राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए ये समय मिश्रित फलदाई है. आज आप अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि: 
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. साथ ही दिनभर स्वस्थ रहेंगे. खाद्य पदार्थ से जुड़े कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय अति श्रेष्ठ है. हालांकि, आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे.

सिंह राशि: 
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. साथ ही परिवारजनों से आज मुलाकात होगी. इसके अलावा अनायास खर्च हो सकता है. आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे.

कन्या राशि: 
आज आपके धन कोष में वृद्धि होगी. आप अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे. हालांकि, आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसला ले सकते हैं. इसके अलावा मन में दुविधा रहेगी.

तुला राशि: 
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज 19 जनवरी 2026 को अंत होगा. हालांकि, ज्यादा घमंड करने से आपको नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक राशि: 
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. विवाहित जातकों को आज 19 जनवरी 2026 को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हालांकि, भूमि-भवन क्रय करने में वृश्चिक राशि वालों को पूंजी लगानी पड़ सकती है.

धनु राशि: 
यदि आज शांत मन से कोई फैसला लेंगे तो लाभ जरूर होगा. आज आपका वाहन क्रय करने का मन बन सकता है. दिन खत्म होने से पहले मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रफुल्लित होगा.

मकर राशि: 
पेट संबंधित रोग होना आज मकर राशि वालों को संभव है. यदि आज आप मन लगाकर कार्य करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से अविवाहित जातकों का मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि: 
फालतू चीजों में समय बर्बाद करेंगे. साथ ही दूसरों के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे. हालांकि, आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होने के आसार हैं. आज 19 जनवरी 2026 को आपको पुराने निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि: 
कार्य की अधिकता के कारण मीन राशि के जातक आज जरूरी कार्य पूरे नहीं कर पाएंगे. अधिकारी वर्ग के लिए ये समय उत्तम है. दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी.

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!