दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट: सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल, रायपुर में इलाज जारी

Spread the love

अरनपुर के जंगलों में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के लगाए आईईडी पर पड़ा कदम, दोनों पैरों में गंभीर चोटें

दंतेवाड़ा। अरनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 231 बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल मौके से एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ 231 बटालियन की एक टुकड़ी अरनपुर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जवानों का दल उस क्षेत्र में पहुंचा, जहां नक्सलियों की गतिविधियां पहले से सक्रिय थीं। नक्सलियों ने घात लगाकर जंगल में आईईडी प्लांट किया था। सर्चिंग के दौरान एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया और उसे एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है।

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास सघन सर्चिंग शुरू कर दी है और नक्सली मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नक्सल विरोधी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि दंतेवाड़ा के जंगलों में नक्सली खतरा अभी भी गंभीर चुनौती बना हुआ है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!