भारतीय ओलिंपिक संघ का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ की तैयारियों को बताया अधूरा, छत्तीसगढ़ से छिनी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, अब 2027 में मेघालय करेगा आयोजन

Spread the love

छत्तीसगढ़ को 2027 में होने वाले 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलनी थी, लेकिन अब यह आयोजन मेघालय में होगा। भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने छत्तीसगढ़ से मेजबानी का अधिकार वापस ले लिया है। मंगलवार को मेघालय ओलिंपिक एसोसिएशन ने आईओए के पत्र को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर इस खबर की पुष्टि की।

छत्तीसगढ़ की अधूरी तैयारियों पर खींची गई मेजबानी

आईओए की एक टीम ने हाल ही में छत्तीसगढ़ का दौरा कर खेल अधोसंरचना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेलों के लिए मात्र 30% तैयार बताया गया। इसके आधार पर IOA ने मेजबानी का अधिकार छत्तीसगढ़ से छीनकर मेघालय को सौंपने का निर्णय लिया।

खेल गांव पर खर्च हुए करोड़ों, अब काम पर लग सकती है ब्रेक

राज्य सरकार को मेजबानी मिलने का पूरा विश्वास था। राजधानी नया रायपुर में लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से खेल गांव बनाने की तैयारी की जा रही थी, जिसमें 13 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल थे। लेकिन मेजबानी छिन जाने के बाद इस परियोजना की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।

15 सालों से प्रयासरत छत्तीसगढ़ को फिर मिली निराशा

2010 में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ ने IOA को 2.5 करोड़ रुपये रॉयल्टी के रूप में दिए थे, ताकि राज्य 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर सके। इसके बावजूद मेजबानी गोवा, गुजरात और अब मेघालय को दी जा चुकी है। छत्तीसगढ़ पिछले 15 वर्षों से राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन सफलता अब तक दूर ही रही है।

मेघालय को सौंपा गया राष्ट्रीय खेलों का ध्वज

14 फरवरी को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान मेघालय को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय खेलों का ध्वज सौंपा जाएगा। इसके साथ ही मेघालय 2027 में 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!