सूरजपुर में कलयुगी बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, शराब के नशे में बदल गया मामूली विवाद

Spread the love

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ | 12 जून 2025
सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुंदा बस्ती की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र दोनों ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर बेटे ने पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही फॉरेंसिक (FSL) टीम भी घटनास्थल पर जांच के लिए मौजूद है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बेटे ने किस वजह से इतना खौफनाक कदम उठाया। प्रारंभिक पूछताछ जारी है और जल्द ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

स्थानीय लोग हैरान, गांव में सन्नाटा

घटना के बाद कुंदा बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच अक्सर कहासुनी होती थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी।

पुलिस का बयान

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि, “आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।”

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!