India vs South Africa T20 : भारत ने कटक में पहले टी20 में 101 रन से साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Spread the love

INDvsSA T20 : कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने हार्दिक पांड्या (59*) की दमदार पारी के दम पर मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार लय दिखाते हुए पूरी अफ्रीकी टीम को ढेर कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारत के सबसे बड़े हथियार साबित हुए। उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। खास बात यह रही कि इस मैच ने बुमराह को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के शिखर पर पहुंचा दिया।

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अपने तीसरे ओवर में बुमराह ने पहली ही सफलता डेवाल्ड ब्रेविस (22) को आउट कर हासिल की। इसके साथ ही उनके टी20 इंटरनेशनल करियर में 100 विकेट पूरे हो गए। वह तीनों (फॉर्मेट-टेस्ट, वनडे और टी20) में 100-100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

तीनों फॉर्मेट में 100-100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • लसिथ मलिंगा
  • टिम साउदी
  • शाकिब अल हसन
  • शाहीन अफरीदी
  • जसप्रीत बुमराह

    इसके अलावा जस्प्रीत बुमराह दुनिया के सिर्फ पांचवें गेंदबाज हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है। बुमराह ने अपना दूसरा विकेट केसव महाराज (0) को आउट कर पूरा किया।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!