Gambhir Praise Rohit-Virat : रोहित-विराट की फिटनेस और फ़ॉर्म पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले—अभी बहुत क्रिकेट बाकी है

Spread the love

2027 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को सभी खेलते हुए देखना चाहते हैं. पिछली दो वनडे सीरीज में दो बल्लेबाजों ने कमाल किया है और खूब रन बनाए हैं. पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी इन दोनों की जगह को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे और बोल रहे थे कि वर्ल्ड कप में दो साल हैं. अब गंभीर ही इन दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. उन्होंने बताया कि रोहित और विराट के अनुभव की टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को कितनी जरूरत है.

गौतम गंभीर ने रोहित-विराट को लेकर क्या कहा?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि दोनों का अनुभव टीम के लिए जरुरी है. ये संकेत दे रहा है कि गंभीर को भी लगता है कि रोहित-विराट वर्ल्ड कप में टीम के लिए अहम किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा, ‘दोनों शानदार खिलाड़ी हैं. मैंने कई बार कहा है कि दोनों ही वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं. वो इस फॉर्मेट में काफी जबरदस्त हैं और उनका अनुभव ड्रेसिंग रूम के लिए जरुरी है. रोहित-विराट वहीं कर रहे हैं, जो वो करते आए हैं. वो लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के लिए परफॉर्म करते आए हैं. उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे, क्योंकि ये वनडे फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट के लिए जरुरी है.’

रोहित-विराट ने प्रदर्शन ने दिया जवाब

कई लोगों को लगा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट एवं T20I से रिटायर होने के बाद वनडे में उतना कमाल नहीं कर पाएंगे. हालांकि, उन्होंने अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. इसी कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 302 रन बनाए. वो दो शतक और एक अर्धशतक जड़ने में सफल हुए. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!