मुंबई में इंडिगो फ्लाइट की बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, क्योंकि विमान में बम होने की धमकी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान जेद्दाह से हैदराबाद आ रहा था।

इस मामले में शनिवार सुबह 5:25 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट को एक मेल के माध्यम से धमकी मिली, जिसमें कहा गया कि फ्लाइट में आईएसआई और LTTE के ऑपरेटिव्स मौजूद हैं और मद्रास एयरपोर्ट विस्फोट जैसी योजना बनाई गई है। धमकी पपिता रंजन नामक आईडी से भेजी गई थी। हालांकि जांच में यह धमकी फर्जी साबित हुई और विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


हाल के हवाई घटनाओं का क्रम

  • 1 नवंबर: इंडिगो की फ्लाइट को भी बम धमकी मिलने के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।
  • 27 नवंबर: दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2939 को कार्गो होल्ड में धुआं आने के कारण दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित रहे।
  • 10 नवंबर: स्पाइसजेट की फ्लाइट को इंजन में खराबी के चलते कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

अधिकारियों ने कहा कि इन सभी घटनाओं में यात्री सुरक्षित रहे, और सभी विमान संचालन के बाद सामान्य स्थिति में लौट आए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!