कोरबा के प्रभावशाली चेहरे : राजनीति, व्यापार और समाजसेवा में अहम भूमिका

Spread the love

कोरबा । छत्तीसगढ़ का औद्योगिक जिला कोरबा आज जिन शख्सियतों पर गर्व करता है, उनमें राजनीति से लेकर उद्योग और समाजसेवा तक कई नाम शामिल हैं। इन हस्तियों ने न केवल अपने-अपने क्षेत्र में सफलता पाई है, बल्कि शहर की प्रगति और पहचान को भी नई दिशा दी है।

सबसे पहले बात करें जय सिंह अग्रवाल की, तो उनका नाम कोरबा के शीर्ष प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता है। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी व्यवसायी भी हैं। राजनीति में अपनी समझदारी और व्यापारिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ के कारण उन्होंने ऐसा कद हासिल किया है कि लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें जनता से जोड़े रखा है।

विकास महतो, स्वर्गीय बंसीलाल महतो के पुत्र और भाजपा के प्रमुख नेता, कोरबा के जाने-माने कारोबारी और निवेशक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ अपने पिता की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाया है, बल्कि निवेश और विकास कार्यों के जरिए शहर को नई दिशा दी है। व्यापार और समाजसेवा दोनों में उनकी भागीदारी ने उन्हें अलग पहचान दी है।

शहर की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों में जोगेश लांबा का नाम भी अग्रणी है। पूर्व महापौर रह चुके लांबा ने अपने व्यवसाय के जरिए स्थानीय स्तर पर कई ऐसे अवसर पैदा किए, जिनसे रोजगार बढ़ा और कोरबा को नई पहचान मिली। भले ही वे सुर्खियों से दूर रहते हों, लेकिन उनकी व्यावसायिक उपलब्धियाँ और शहर के प्रति समर्पण उन्हें खास बनाता है।

कोरबा के समृद्ध व्यापारियों की बात हो और हितानंद अग्रवाल का नाम न आए, यह संभव नहीं। उनका व्यापारिक साम्राज्य शहर के कई क्षेत्रों में सक्रिय है। उनकी अनूठी सोच और मेहनत ने न केवल उन्हें खास दर्जा दिया है, बल्कि कोरबा की आर्थिक प्रगति में भी बड़ा योगदान दिया है। सादगी और कुशलता के मेल से उन्होंने व्यापार जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसके साथ ही वे भाजपा की सक्रिय राजनीति में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर कोरबा को औद्योगिक और सामाजिक दृष्टि से मजबूती प्रदान की है। यही वजह है कि आज उनका नाम शहर की प्रगति और पहचान के साथ जुड़ा हुआ है।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर कोयला प्लांट का प्रदूषण बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत, स्कूली बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा!

    Spread the love

    Spread the love      कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     हरनमुड़ी के 3 हजार ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में, चार शिक्षण संस्थानों तक पहुंच रही कोयले की काली धूल; कलेक्टरों…

    लमना–जड़गा मार्ग पर राखड़ डंपिंग से हड़कंप! स्कूल तक पहुंच रही धूल, बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा

    Spread the love

    Spread the love  पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। विशेष रिपोर्ट।   2 से 3 किलोमीटर तक सड़क किनारे राखड़ पाटिंग की शिकायत, हेम्स ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; जिम्मेदार विभाग की निगरानी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!