IPL 2026 Auction : ऑलराउंडर्स पर बरसेगा पैसा, कैमरन ग्रीन से लेकर वेस्टइंडीज स्टार तक बन सकते हैं करोड़पति

Spread the love

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन के आयोजन में सिर्फ तीन का समय बचा है. इस ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर सभी टीमों की नजर रहने वाली है. कैमरन ग्रीन सबसे ज्यादा महंगे बिक सकते हैं. आंद्रे रसेल को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था. लग रहा था ऑक्शन में उनपर करोड़ों रूपये बरसेंगे लेकिन उन्होंने IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. आंद्रे भले ही संन्यास ले चुके हैं लेकिन वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर की किस्मत ऑक्शन में चमक सकती है.

शानदार फॉर्म में हैं जेसन होल्डर

जेसन होल्डर के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा है. उन्होंने टी20 मैचों में कमाल किया है. न सिर्फ वेस्टइंडीज, बल्कि दुनिया भर की क्रिकेट लीग में भी उनका जलवा देखने को मिला है. जेसन होल्डर ने 2025 में अब तक टी20 में 88 विकेट झटके हैं और उन्होंने 8.46 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है. उनका गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 15.4 का रहा है. सिर्फ गेंद ही नहीं, वो बल्ले से भी लगातार तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने 2025 में टी20 क्रिकेट में 797 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 158.44 का रहा है. उन्होंने 2025 में अब तक 58 छक्के जड़े हैं. इससे पता चलता है कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं.

जेसन होल्डर पर रहेंगी कई टीमों की नजरें?

आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद अब विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी नजर आ रही है. रसेल की तरह ही जेसन होल्डर भी अनुभवी प्लेयर हैं. CSK, KKR और SRH समेत कुछ टीमों को अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत है. ऐसे में IPL 2026 ऑक्शन में उनपर करोड़ों की बोली लग सकती है. पिछले दो IPL ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे हैं लेकिन अब दोबारा उनकी IPL में वापसी हो सकती है.

जेसन होल्डर का IPL रिकॉर्ड

जेसन होल्डर का IPL में रिकॉर्ड ठीकठाक रहा है. उन्होंने अब तक 46 मैच खेले हैं और 53 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं. उनका औसत 27.6 का है और इकोनॉमी 8.81 की है. वो एक बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल हुए थे. वो आईपीएल में बल्ले से उतना कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन है.

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!