Messi Event Chaos : सॉल्ट लेक स्टेडियम में फैंस ने किया हंगामा, बोतलें और कुर्सियां फेंककर जताई नाराजगी

Spread the love

Fans Angry Lionel Messi Event: लियोनेल मेसी के भारत टूर की शुरुआत बेहद निराशाजनक तरीके से हुई है. कोलकाता से टूर की शुरू हुआ और हजारों की तादात में फैंस आए थे. हालांकि, मेसी कार्यक्रम से बेहद जल्दी निकल गए और इसी वजह से जबरदस्त हंगामा हो रहा है. मेसी को देखने के लिए फैंस में बहुत उत्साह था और सभी चाहते थे कि वो अपने सभी प्रशंसकों का अभिवादन करें. हालांकि, वो कुछ समय के लिए आए और फैंस उनकी अपीयरेंस से खुश नहीं थे. इसी वजह से स्टेडियम में भारी बवाल हो रहा है.

लियोनेल मेसी के इवेंट में खूब बवाल

लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के लिए सभी में उत्साह था और लोगों ने हजारों-लाखों रूपये फुटबॉल दिग्गज की एक झलक देखने के लिए दिए. इंडिया टूर के पहले इवेंट का आयोजन कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुआ था. मेसी रात में ही कोलकाता पहुंच गए थे और सुबह उन्हें देखने के लिए स्टेडियम में हजारों लोग आए. हालांकि, मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए स्टेडियम में नजर आए और इसके बाद चले गए.

फैंस को ये चीज पसंद नहीं आई और इसी कारण उनका गुस्सा फूटा. मेसी के जाने के बाद दर्शकों ने खूब बवाल मचाया और बोतलें स्टेडियम में फेंकना शुरू कर दिया. उन्होंने कुर्सियां भी तोड़ दी. सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी उन्हें संभालना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया. मेसी का इतने कम समय तक नजर आना सही मायने में खराब बात है.

मेसी के इंडिया टूर इवेंट पर क्या बोला फैन?

सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर फैंस का इंटरव्यू लिया गया. इसी बीच एक प्रशंसक ने नाराजगी जताते हुए कहा, ‘ये बेहद खराब इवेंट रहा. वो सिर्फ 10 मिनट के लिए आए. सभी नेता और लीडर्स ने उन्हें घेर लिया. हम कुछ नहीं देख पाए. उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं लगाई. उन्होंने बोला था कि वो शाहरुख खान को भी लेकर आएंगे. वो किसी नहीं लेकर आए. मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए और चले गए. इतना सारा पैसा, भावनाएं और समय खराब हो गया. हम कुछ नहीं देख पाए.’

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!