जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा दो दिवसीय ‘काइट फेस्टिवल’ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम), रायगढ़ में भव्य आयोजन

Spread the love

सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा शहरवासियों के मनोरंजन एवं सांस्कृतिक एकता को ध्यान में रखते हुए आगामी 10 एवं 11 जनवरी को दो दिवसीय भव्य ‘काइट फेस्टिवल (पतंग उत्सव)’ का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम) में किया जा रहा है।इस अवसर पर आसमान रंग-बिरंगी एवं आकर्षक डिजाइनों वाली पतंगों से सजा नज़र आएगा। बच्चों व युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी सीए गुलशन अग्रवाल ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य शहर के परिवारों को एक साथ जोड़ना, परंपराओं के प्रति उत्साह बढ़ाना और सुरक्षित माहौल में मनोरंजन उपलब्ध कराना है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, बैठने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं।

कार्यक्रम विवरण,10 जनवरी (उद्घाटन दिवस)
इनॉगुरल सेशन एवं फ्लैग होस्टिंग शाम को —• लाइव बैंड प्रस्तुति• माइंड रीडर डॉ. आर्या चंदेल का विशेष शो• कार्निवल परेड ,11 जनवरी
सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक• विशेष काइट शो — गुजरात के प्रोफेशनल काइट आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा

शाम को —• म्यूजिकल हाउज़ी ,प्रथम पुरस्कार — इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर,द्वितीय पुरस्कार — डायमंड रिंग,तृतीय पुरस्कार — सिल्वर कलेक्शन तथा अनेक अन्य आकर्षक पुरस्कार
बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएँमेमोरी गेम, चेहरा पहचानो, रंग भरो, हुला हूप, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ साथ ही — स्पेशल लेज़र टैग आधुनिक गेम ज़ोन,अन्य आकर्षण

गेम ज़ोन • म्यूजिकल हाउज़ी • देशभर के मशहूर फूड स्टॉल
लेडीज़ व बच्चों के लिए कार्निवल स्ट्रीट गेम्स
जेसीआई परिवार ने रायगढ़ के सभी नागरिकों से अपील की है कि परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस उत्सव को सफल बनाएं और यादगार पल का आनंद लें।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 97557 98920 | 70002 33678 | 93406 21257
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!