बिलासपुर में पत्रकार और उनके पिता पर हमला, नशे में धुत युवकों ने किया जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। शहर से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के उदई चौक इलाके में नशे की हालत में हिंसक हुए युवकों ने दैनिक भास्कर के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना रविवार रात की है, जब 8 से 10 की संख्या में युवक शेखर गुप्ता के घर में घुस आए और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में नशा और गाली-गलौज की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शेखर गुप्ता ने युवकों को समझाने की कोशिश की थी। यही बात युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने हिंसक रूप अपना लिया। शेखर पर हमले के दौरान उनके पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोनी उर्फ शुभम सोनी, अव्याशु विनोदिया, राहुल सिंह, रोहन साई और मिथलेश सिंह उर्फ डेम्चूल शामिल हैं। सभी आरोपी उदई चौक के कतियापारा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Posts

कानून व्यवस्था संभालने पहुंचे डायल-112 जवान पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!