केदारनाथ हादसा : श्रद्धालुओं से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, मासूम बच्ची भी शामिल

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के पवित्र केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा रविवार सुबह घटित हुआ, जब श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत कुल 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक दो वर्षीय मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच घने जंगलों में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और दृश्यता की कमी इस दुर्घटना का कारण मानी जा रही है।

हेलीकॉप्टर ने तड़के 5:17 बजे भरी थी उड़ान
आर्यन एविएशन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरते ही कुछ ही मिनटों बाद लापता हो गया। घटना की पुष्टि यूकाडा और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने की है। अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर का अंतिम संपर्क क्षेत्रीय नियंत्रण कक्ष से गौरीकुंड के पास हुआ था। इसके बाद संपर्क टूट गया और थोड़ी देर बाद घास काटने गई महिलाओं ने जंगल में क्रैश की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचीं राहत टीमें
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। दुर्गम और घने जंगलों वाले इलाके के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि राज्य सरकार और सभी राहत एजेंसियां मौके पर काम कर रही हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मृतकों की सूची

1. राजवीर, पायलट


2. विक्रम रावत, बीकेटीसी निवासी, रासी ऊखीमठ


3. विनोद, उत्तर प्रदेश


4. तृष्टि सिंह, उत्तर प्रदेश


5. राजकुमार, महाराष्ट्र


6. श्रद्धा (35), महाराष्ट्र


7. काशी (2 वर्ष), महाराष्ट्र

पहले भी आ चुकी हैं तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं
बताया जा रहा है कि इसी रूट पर इससे पहले भी तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जून के पहले सप्ताह में क्रिस्टल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी, जिसमें पायलट और सह-पायलट सवार थे। उस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

सावधानी और जांच की मांग
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। लोग अब चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सेवाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!