मुनकटिया में भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, 40 से अधिक यात्री सुरक्षित रेस्क्यू

Spread the love

केदारनाथ यात्रा एक बार फिर प्रकृति के कहर की चपेट में आ गई है। सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में भारी भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग ध्वस्त हो गया है, जिससे प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी
तेज बारिश के कारण मुनकटिया के समीप ऊपरी पहाड़ियों से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। यही क्षेत्र पिछले वर्ष 31 जुलाई को भी आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस बार भी भारी बारिश के बाद वही स्थिति दोहराई गई, जिससे मार्ग पर यात्री फंस गए।

40 यात्रियों का रेस्क्यू, यात्रा फिलहाल स्थगित
जानकारी के अनुसार, केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु स्लाइडिंग जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग पहुंचाया। रास्ता अब भी पूरी तरह बंद है, और लगातार हो रहे मलबा गिरने के कारण खतरा बना हुआ है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं टीमें
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं और सतर्कता के साथ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन फिलहाल मार्ग को बहाल करने में जुटा है।

यात्रा मार्ग खुलने पर दोबारा शुरू होगी यात्रा
मुनकटिया में भारी मलबा और बोल्डर हटाने का काम जारी है। जैसे ही रास्ता साफ होगा और सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त स्थिति बनेगी, यात्रा को पुनः शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल अधिकृत सूचना के आधार पर ही यात्रा के लिए आगे बढ़ें।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!