खरसिया शिवसेना इकाई ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया प्रदेश प्रमुख का जन्मदिन

Spread the love

खरसिया: शिवसेना की खरसिया इकाई ने प्रदेश प्रमुख के जन्मदिन के अवसर पर मरीजों और जरूरतमंदों की सेवा कर इसे विशेष रूप से मनाया। विधानसभा अध्यक्ष पिंटू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिविल अस्पताल, खरसिया पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल जाना और किसी भी समस्या में सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके अलावा, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कुपोषित बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और उन्हें भी फल एवं बिस्किट वितरित किए। इसके बाद स्थानीय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश प्रमुख के दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

इस कार्यक्रम में ये रहे शामिल:

इस मौके पर पिंटू यादव, अमित बघेल, यादव साहू, अखिलेश साहू, नीतीश राठौर, संजय यादव, ओम प्रकाश राठौड़, त्रिलोक बघेल और पुरुषोत्तम दास महंत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!