जानिए कब है वसंत पंचमी का पर्व  विद्यार्थी के लिए विशेष महत्व रखता है मां सरस्वती का पूजा

Spread the love

हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व इस साल 23 जनवरी को मनाया जायेगा। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है। विद्यार्थी इस दिन विशेष रूप से पूजा करते हैं और पढ़ाई की शुरुआत करते हैं।

बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की भी शुरुआत होती है। इस त्योहार को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है, विशेष रूप से यह त्योहार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

शुभ मुहूर्त

इस दिन लोग पीले कपड़े पहनते हैं, पीले रंग के पकवान बनाते हैं और घरों में उत्सव का माहौल रहता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा का मुहूर्त प्रातः 06:43 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

बसंत पंचमी का महत्व

कहा जाता है कि वसंत पंचमी यानी ज्ञान, संगीत और कला की देवी सरस्वती के जन्मोत्सव से ही सृष्टि में ज्ञान का संचार हुआ था। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहन, पीली चीजें अर्पित कर मां सरस्वती की पूजा करते हैं। शिक्षा, संगीत और कला आदि से जुड़े कार्यों की शुरुआत के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!