ढिमरापुर चौक में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर पलटने से 8 लोग दबे

Spread the love

रायगढ़। शहर के व्यस्त ढिमरापुर चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बालू लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर के नीचे कुल 8 लोग दब गए। हादसे के बाद आसपास का माहौल चीख-पुकार और भगदड़ से भर गया।

सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद आम नागरिकों ने बिना देर किए रेस्क्यू शुरू किया और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। वहीं 5 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं। ट्रैक्टर चालक को भी बाहर निकाल लिया गया है।
अब तक किसी तरह की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए हालात चिंताजनक बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर के पलटते ही पुलिया के दोनों ओर भारी जाम लग गया। वाहन घंटेभर तक रेंगते रहे और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!