वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के काफिले में बड़ा हादसा : कई वाहनों में भिड़ंत, नेताओं की कारें टकराई

Spread the love

बड़ा हादसा : सक्ति जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सक्ती दौरे पर आए वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी के काफिले का सड़क हादसा हो गया। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ‘अन्नपूर्णा’ की लग्ज़री कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसा सक्ती से हसौद के बीच, हसौद से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सांसद कमलेश जांगड़े और जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी के वाहन में ही सवार थे, जबकि सांसद एवं जिलाध्यक्ष की सरकारी कार पीछे चल रही थी। काफिले में सभापति आयुष शर्मा ‘अन्नपूर्णा’ और मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा भी शामिल थे।

अचानक ब्रेक लगने से गाड़ियाँ भिड़ीं

सूत्रों के अनुसार, काफिला तेज़ रफ़्तार से हसौद मार्ग की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक बड़ा गड्ढा होने के कारण पायलट वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही गाड़ियाँ एक-दूसरे से टकरा गईं।

जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और सभापति आयुष शर्मा की कारें काफिले के बीच में होने की वजह से आगे और पीछे से दोहरी टक्कर का सामना करना पड़ा। इसी कारण इन दोनों वाहनों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

सभी जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और घटना की पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने भी की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!