सुवा नाच महोत्सव तोरवा : 32 टीमों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति की छटा

Spread the love

बिलासपुर, तोरवा। भोजली महोत्सव समिति तोरवा, बिलासपुर द्वारा आयोजित 7वाँ सुवा नाच महोत्सव शानदार उत्साह और पारंपरिक वैभव के साथ सम्पन्न हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन में कुल 32 टीमों ने भाग लेकर छत्तीसगढ़ की लोक विरासत—सुवा नृत्य और झांकियों—का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी, बिलासा दाई एवं पारंपरिक सुवा नृत्य की सुंदर झलक देखने मिली।


पुरस्कार परिणाम

• प्रथम पुरस्कार: कोटा ग्रुप – “छत्तीसगढ़ महतारी”
• द्वितीय पुरस्कार: निगियाडीह, बिलासपुर
• तृतीय पुरस्कार: श्याम के दीवानी, चाटीडीह
• चतुर्थ पुरस्कार: मानस शीतला परिवार, धनेली भाटापारा
• पाँचवाँ पुरस्कार: जय बुद्धदेव, पंचटिया

सभी प्रतिभागी टीमों को समिति की ओर से सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य केंद्रीय मंत्री
श्री तोखन साहू ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के लोक पर्व जिले-जिले में आयोजित होने चाहिए। सुवा नाच जैसे पारंपरिक कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा विधायक
मा. अटल श्रीवास्तव ने की।

अति विशिष्ट अतिथि:

  • मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया
  • बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला
  • बिलासपुर नगर निगम महापौर मा. श्रीमती पूजा विधानी

समिति के अध्यक्ष श्री शंकर यादव ने कहा कि “हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की उन लोक परंपराओं को पुनर्जीवित करना है जिन्हें लोग धीरे-धीरे भूलते जा रहे हैं।”


अन्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल

विशिष्ट अतिथि:
मोती गंगवानी पार्षद, शैलेन्द्र यादव (पूर्व पार्षद), सीनू राव पार्षद, दिनेश देवागन, श्रीमती विनीता यादव, रेवती यादव, भगवान यादव, पल्लव धर, पूर्तिधर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निर्णायक मंडल:
जयदीप मानिकपूरी, सुनील यादव, गणेश प्रधान, रामजी यादव, मोहन श्रीवास, प्रहलाद दूधेश्वर, गिरीश केवट।

संचालन:
श्री महेंद्र ध्रुव एवं श्रीमती शांति सोनी ने किया।


समिति के पदाधिकारी और सदस्य

संयोजक: गंगेश्वर सिंह
सचिव: नंदकिशोर यादव
कोषाध्यक्ष: सुनील भोई

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!