वडोदरा में बड़ा हादसा : महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 9 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Spread the love

वडोदरा, गुजरात। मंगलवार सुबह वडोदरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में करीब पांच वाहन नदी में गिर गए, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

करीब 900 मीटर लंबा यह गंभीरा पुल वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। हादसे के बाद एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि लापता लोगों की तलाश की जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!