फरार तोमर बंधुओं पर बड़ी कार्रवाई: अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर

Spread the love

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर रोहित व वीरेंद्र तोमर के खिलाफ रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भाठागांव स्थित उनके आलीशान आवास परिसर में बने अवैध दफ्तर को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सरेंडर करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन हाजिर न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया। नगर निगम की जांच में स्पष्ट हुआ था कि यह निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया था और पूरी तरह अवैध था।

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। निगम कर्मचारियों ने दफ्तर में रखे सामान को पहले सुरक्षित बाहर निकाला, फिर बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!