छत्तीसगढ़ वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 200 से अधिक अधिकारियों के तबादले

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त विभाग में एक बड़े प्रशासनिक बदलाव की घोषणा की है। राज्य वित्त सेवा और अधीनस्थ लेखा संवर्ग के 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम यह जंबो ट्रांसफर सूची जारी की गई।

यह स्थानांतरण “स्थानांतरण नीति 2025” के तहत किया गया है, जिसकी छूट अवधि को राज्य सरकार ने 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे उन अधिकारियों को भी समय पर नई पदस्थापना मिल सकेगी जिनका तबादला प्रक्रिया में था।

कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के दायित्व बदले
जारी आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी, सहायक संचालक, ज्येष्ठ संपरीक्षक और सहायक संपरीक्षक इत्यादि के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। साथ ही, कुछ अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

राज्य सरकार का यह निर्णय प्रशासनिक सुचारू संचालन और दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय कामकाज में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही लाने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया गया है।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!