उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों के तबादले

Spread the love

लखनऊ, 29 जून 2025 — उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 15 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं।



मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वह अब इन दोनों अहम प्रोजेक्ट्स की कमान संभालेंगे।

प्रमुख सचिव आलोक कुमार को पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण, सामान्य प्रशासन विभाग और हिंदी संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



गृह विभाग के विशेष सचिव रहे योगेश कुमार को सहकारी समितियों के आयुक्त एवं निबंधक बनाया गया है। वहीं डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

अनामिका सिंह को उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और साथ ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।

15 PCS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें:

दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त

राज बहादुर को अपर जिलाधिकारी, लखनऊ

जय प्रकाश और अजय कुमार राय को गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त

सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल को सरकार की प्रशासनिक दक्षता और प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!