स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद परिवारों और उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Spread the love

बलौदाबाजार में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन श्री साव ने किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया।



सम्मान और पुरस्कार

शासकीय कार्यों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों के 118 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।



परेड प्रतियोगिता

सीनियर वर्ग: पहला स्थान – जिला महिला पुलिस बल, दूसरा स्थान – नगर सेना पुरुष।

जूनियर वर्ग: पहला स्थान – एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स (बिलासा गर्ल्स कॉलेज), दूसरा – एनसीसी जूनियर डिवीजन ब्वॉय (शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर विद्यालय), तीसरा – एनसीसी सीनियर डिवीजन ब्वॉय (जेपी वर्मा कॉलेज)



राष्ट्रगान की धुन पर परेड कमांडर श्री भूपेंद्र गुप्ता ने सलामी दिलाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला ने पहला स्थान, एलसीआईटी ने दूसरा और डीपीएस तिफरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।



विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

समारोह में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ सक्सेना और श्री मुकुल शर्मा ने किया।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!