MasterChef India : टीवी का लोकप्रिय कुकिंग रियलिटी शो फिर लौट रहा है, जानिए जजों की टीम और नई टाइमिंग

Spread the love

MasterChef India: टीवी का कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ वापसी कर रहा है. शो का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में भारत के कोने-कोने से उन लोगों को चुना जाता है जो कुकिंग करने के शौकीन होते हैं और अपनी कुकिंग स्किल्स को दिखाकर ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का खिताब जीतना चाहते हैं. शो के जज भी सुर्खियों में छा गए हैं. लोग जानना चाहते हैं कि इस बार इस शो में कौन-कौन से शेफ्स नजर आने वाले हैं. तो चलिए आपको शो के जज से लेकर शो की टाइमिंग तक सब कुछ डिटेल में बताते हैं.

शो का प्रोमो हुआ रिलीज

‘मास्टरशेफ इंडिया’ का जो प्रोमो रिलीज किया गया है उससे साफ पता चल रहा है कि शो की थीम ‘भारत का गौरव’ है. मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जब देश इतना आगे बढ़ रहा है, तो देश का स्वाद पीछे क्यों? आ रहा है मास्टरशेफ, दुनिया को परोसने हर प्लेट पर इंडिया.’ इस प्रोमो को सोनी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. टीजर के रिलीज होते ही इसे देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं.

कब और कहां देखें?

‘मास्टरशेफ इंडिया’ कुकिंग रियलिटी शो को आप 5 जनवरी 2026 से हर रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं. शो में तीनों फेमस जज एक साथ दिखाई देने वाले हैं. विकास खन्ना, रणवीर बरार और कुणाल कूपर कंटेस्टेंट्स की कुकिंग जज करते नजर आने वाले हैं. तीनों जजों को कुकिंग में महारत हासिल है. वहीं ये तीनों जज ही कंटेस्टेंट्स को ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के लिए चुनते भी नजर आएंगे.

शो की थीम और जज

टीवी के मशहूर कुकिंग रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स भारत के स्वाद को दुनिया तक पहुंचाते नजर आएंगे. इस बार की थीम के चलते शो में भारत के नए-नए पकवान बनाए जाएंगे, जिसके बाद से दुनियाभर में भी भारत के स्वाद का पता चल सकेगा. शो में कुणाल कपूर की वापसी ने ऑडियंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है. कई सालों बाद कुणाल कपूर, रणवीर बरार और विकास खन्ना एक साथ शो को होस्ट करते नजर आएंगे.

  • Related Posts

    सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

    Spread the love

    Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

    फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!