मन की बात में दंतेवाड़ा की सफलता का ज़िक्र, पीएम मोदी ने कहा – माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में बदल रही है तस्वीर

Spread the love

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 122वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि माओवाद से लंबे समय तक प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है, जो पूरे देश को गर्व से भर देती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “दंतेवाड़ा जिला अब शिक्षा के क्षेत्र में पूरे छत्तीसगढ़ में मिसाल बनकर उभरा है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत के उत्कृष्ट परिणाम के साथ यह जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि 12वीं में छठा स्थान प्राप्त किया।” उन्होंने इन उपलब्धियों को साहस, दृढ़ निश्चय और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

सोन हनी की सफलता को सराहा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोरिया जिले की छात्रा सोन हनी का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि देश के कोने-कोने से ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आ रही हैं, जो हमें आगे बढ़ने की ताकत देती हैं।

बदलाव की बयार : शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं में विकास प्रधानमंत्री ने बस्तर क्षेत्र के संदर्भ में कहा कि जिन इलाकों में कभी केवल हिंसा और डर का वातावरण था, वहां अब शिक्षा, खेल और बुनियादी ढांचे की रोशनी फैल रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल क्षेत्र के युवाओं का भविष्य उज्जवल कर रहा है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “दंतेवाड़ा का जिक्र देश के सबसे बड़े मंचों में से एक पर होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विज़न को साकार करने में पूरी तरह समर्पित है।”

दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जहां कभी माओवाद की छाया थी, अब शिक्षा और प्रगति के नए केंद्र बन रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयासों से किसी भी चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!