छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून, 29 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Spread the love

रायपुर। नौतपा के बीच जहां भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई थी, वहीं मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत दी है। छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून ने तय समय से लगभग 14 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और मौसम में ठंडक का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि, कुछ इलाकों में उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसको देखते हुए संबंधित जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
रायपुर मौसम केंद्र द्वारा धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नौतपा के बीच बारिश ने दी राहत
इस बार नौतपा में भीषण गर्मी की बजाय बारिश का असर देखने को मिल रहा है। नौतपा के चौथे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आद्र्रता के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष 2024 में मानसून 8 जून को पहुंचा था, लेकिन इस बार यह मई के अंत में ही छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है।

तापमान का हाल
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पेण्ड्रा रोड में 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दुर्ग जिले में सबसे कम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां बिजली गिरने की संभावना अधिक जताई गई है।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!