मोर तिरंगा यात्रा – मोर अभिमान: भाजपा मंडल करघोरा की कार्यशाला संपन्न

Spread the love

हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को मिला उत्साह व मार्गदर्शन

कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल करघोरा द्वारा “मोर तिरंगा यात्रा – मोर अभिमान” अभियान के तहत शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को सांस्कृतिक भवन में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से रखी गई थी।

कार्यशाला में मंडल प्रभारी सतीश झा, मंडल कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा (जिला मंत्री भाजपा), पवन गर्ग (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा), अभिषेक गर्ग (मंडल अध्यक्ष भाजपा कटघोरा), राम प्रसाद कोराम (कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री), समजीत सिंह (मंडल महामंत्री), कार्यक्रम सह-संयोजक देव दुबे एवं ओम प्रकाश डिक्सेना, हीरा नंद पंजवानी (उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरीकला), प्रीतम देवांगन (विधायक प्रतिनिधि छुरीकला), धन्नू प्रसाद दुबे (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मीना शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा) समेत पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा अश्वनी साहू, जय गर्ग, राजेश गुप्ता, अनिल दुहलानी, पवन जयसवाल, अमित जयसवाल, फारुक काजी, अशोक तिवारी, महेंद्र राजपूत, रमेश श्रीवास, उमा शुक्ला, बैसाखू यादव, उतरा चौहान, स्नेह लता पटेल, राजकुमारी पटेल, सुनील कुर्रे, श्याम सुंदर कश्यप, गोपेन्द्र पाण्डेय, मोती देवांगन, कासिम अली, आकाश दीप मानकर एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

अभियान का उद्देश्य
बैठक में वक्ताओं ने तिरंगे के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना पर जोर देते हुए कहा कि “मोर तिरंगा यात्रा – मोर अभिमान” सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस संदेश को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!