बिलासपुर । छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश महासचिव पार्थो चक्रवर्ती का आज जन्मदिवस है। समाज सेवा और संगठनात्मक दक्षता के प्रतीक बन चुके पार्थो चक्रवर्ती को आज उनके शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठ जनों ने दिल से शुभकामनाएं दीं।
हर ओर बधाई का माहौल, हर मंच पर उनके योगदान का सम्मान।
समाज में समरसता, सहयोग और संस्कृति के संवाहक के रूप में पार्थो चक्रवर्ती ने एक लंबी यात्रा तय की है। उनके नेतृत्व में न केवल समाज ने नई दिशा पाई, बल्कि युवा पीढ़ी को भी सेवा का मंत्र मिला।
“आपका जीवन दीर्घायु हो, सेवा की यह मशाल यूं ही जलती रहे” – यही संदेश आज हर किसी की जुबां पर है।
वचन न्यूज परिवार की ओर से भी पार्थो चक्रवर्ती जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन।










