बिलासपुर : डेम से भर गया रपटा पुल, सुंदर नजारे ने खींचा लोगों का ध्यान – अरपा प्रोजेक्ट भी जोरशोर से जारी

Spread the love

शिवराज जायसवाल की कलम से……✍🏻

बिलासपुर। शहर के ऐतिहासिक रपटा पुल का दृश्य इन दिनों बेहद मनमोहक हो गया है। डेम के गेट खुलने के बाद रपटा पुल पूरी तरह से पानी से भर गया है, जिससे वहां का नजारा प्राकृतिक सौंदर्य से भर उठा है। चांटीडीह स्थित पुराने सब्जी मंडी के पास स्थित यह पुल अब शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।



पुराने पुल के बाजू में बन चुका है नया डेम, जल्द शुरू होगा यातायात

रपटा पुल के ठीक पास नया डेम बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन फिलहाल उस पर यातायात शुरू नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह डेम सालभर पानी से भरा रहेगा, जिससे आसपास का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। इस डेम के जरिए अरपा प्रोजेक्ट को भी नया जीवन मिल रहा है।



अरपा प्रोजेक्ट: नदी किनारे बन रहा खूबसूरत पथ, ‘रीवा व्यू’ और ‘हैप्पी स्ट्रीट’ बन चुकी

रपटा पुल से लेकर इंदिरा सेतु पुल तक अरपा नदी के किनारे-किनारे रोड निर्माण का काम जारी है। इसी परियोजना के तहत रीवा व्यू और हैप्पी स्ट्रीट जैसे आकर्षक स्थल पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, जो शहर को एक नई पहचान दे रहे हैं।



नदी किनारे बनी राहें दे रही खूबसूरत अनुभव

रपटा पुल से लेकर इंदिरा सेतु पुल तक अब नदी के दोनों ओर रास्ता बन चुका है, जो शहरवासियों को सुबह-शाम सैर करने के लिए एक बेहतरीन जगह मुहैया करवा रहा है। यह परियोजना न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ा रही है, बल्कि आने वाले समय में पर्यटन और स्थानीय विकास की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगी।



प्रशासन से उम्मीद – जल्द हो नए पुल का उद्घाटन

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नया डेम और पुल जल्द ही आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे यातायात भी सुगम होगा और परियोजना के सभी लाभ आम जनता तक पहुंच सकेंगे।

नजारा देखने जुट रहे लोग

सुंदर प्राकृतिक दृश्य और पानी से लबालब रपटा पुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। यह स्थान अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग इसके फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

बिलासपुर की नई पहचान बन रहा है अरपा प्रोजेक्ट
अरपा प्रोजेक्ट के तहत हो रहे विकास कार्य अब बिलासपुर की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल रहे हैं। शहरवासी इस बदलाव को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह पहल शहर को स्मार्ट और हरित शहरों की सूची में शामिल करेगी।

Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!