भाजपा समर्थक मंच छत्तीसगढ़ में नई नियुक्ति

Spread the love

कोरबा, 13 सितम्बर 2025। भाजपा समर्थक मंच ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में नई नियुक्ति की है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक श्रीवास्तव के अनुमोदन पर घुड़देवा बाकी मोगरा के रहने वाले धीरेंद्र मानिकपुरी को प्रदेश सचिव, भाजपा समर्थक मंच छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर्ण नारायण श्रीवास्तव और राष्ट्रीय संरक्षक व वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती नीतोरा शरण के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर की गई है।

नए प्रदेश सचिव धीरेंद्र मानिकपुरी को संगठन की गति और मजबूती बढ़ाने का कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र में संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

नियुक्ति से भाजपा समर्थक मंच को प्रदेश में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कार की अलख: इंडियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, ज्ञान-बुद्धि के दाता से विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुख-समृद्धि की कामना…

    रक्तदान से जीवनदान का संदेश, यातायात जागरूकता से सड़क सुरक्षा का संकल्प

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/बांकीमोंगरा। विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/बांकीमोंगरा। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए अरदा चौक, बांकीमोंगरा में 12 सितंबर 2026, शनिवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!