औंधी में विकास और संगठन को मिली नई रफ्तार: विधायक इंद्रशाह मंडावी ने करोड़ों नहीं, भरोसे की नींव रखी; जोन बैठक में किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Spread the love

 

मोहला-मानपुर विशेष रिपोर्ट।

 

 

मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने औंधी क्षेत्र के दौरे में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया और कांग्रेस की जोन बैठक लेकर किसानों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने खाद-बीज की कमी को लेकर किसानों की आवाज सड़क से सदन तक उठाने का भरोसा दिलाया।

 

 

 

औंधी। मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रशाह मंडावी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित औंधी तहसील का दौरा कर विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति दी। उन्होंने ग्राम नीड़ेली में देव स्थल परिसर में विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक भवन (देवगुड़ी) का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

 

विधायक ने कहा कि इस भवन के निर्माण से देव कार्यों और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

 

दौरे के दौरान विधायक मंडावी ने क्षेत्र को अन्य विकास कार्यों की भी सौगात दी। उन्होंने ग्राम कोहका में 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रंगमंच, नवागढ़ में 3 लाख रुपये के सामुदायिक भवन तथा मोरचूल में 7.5 लाख रुपये की लागत वाले यात्री प्रतीक्षालय का भूमिपूजन किया।

 

विकास कार्यों के साथ विधायक ने ग्राम नीड़ेली में औंधी जोन की कांग्रेस बैठक भी ली। बैठक में संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े अभियानों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता में आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

 

किसानों की परेशानी पर चिंता जताते हुए विधायक मंडावी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे “सड़क से लेकर सदन तक” संघर्ष करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने और जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में भानु तुलावी देवकोंडे, मानसाय बोगा उरवाही, नोहरु कुमेटी (रामगढ़), घसिया राम नाग, बाजू बोगा, देवदास बोगा, देवानंद कौशिक, पुष्पा आतराम, हरिशंकर मिश्रा, रोहित भुआर्या, संतराम फरदिया, बाला राम मंडावी, धनसाय जांगी, ऋषभ ठाकुर, सागर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

  • Related Posts

    सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता, कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह ने समारोह को बनाया यादगार

    Spread the love

    Spread the love    प्रयागराज। विशेष रिपोर्ट।     प्रयागराज में भूपेश बघेल और लक्ष्मी गुप्ता का भव्य स्वागत, जन्मदिन पर केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद   प्रयागराज।…

    BREAKING NEWS: सीमेंट कर्मचारियों की मांगों पर INTUC सख्त, ठेका मजदूरों के अधिकारों पर आर-पार की लड़ाई के संकेत; समझौता नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    हैदराबाद, तेलंगाना | 9 अक्टूबर 2026।   देवराज सिंह बोले—ठेका श्रमिकों के हितों से समझौता नहीं, मांगों पर ठोस निर्णय के बिना अंतिम समझौता संभव नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!