एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी : कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर

Spread the love

1 जून 2025 से एलपीजी सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है, जिससे देश के प्रमुख महानगरों में यह सिलेंडर करीब 25 रुपये तक सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महानगरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के नए रेट:

दिल्ली: अब मिलेगा ₹1723.50 में (पहले ₹1747.50)

कोलकाता: अब ₹1826 (पहले ₹1851.50)

मुंबई: अब ₹1674.50 (पहले ₹1699)

चेन्नई: अब ₹1881 (पहले ₹1906)

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट यथावत:

8 अप्रैल 2025 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली: ₹853

कोलकाता: ₹879

मुंबई: ₹852.50

चेन्नई: ₹868.50

कीमतों में बदलाव का आधार:

कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मांग-आपूर्ति के संतुलन पर निर्भर करती हैं। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरें सरकार द्वारा नियंत्रित होती हैं, जिसके चलते इनकी कीमतें लंबे समय तक स्थिर रहती हैं। उदाहरणस्वरूप, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत मार्च 2024 से ₹803 थी, जिसे अप्रैल 2025 में ₹50 बढ़ाकर ₹853 कर दिया गया था।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!