बिलासपुर में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला, प्रशिक्षण के साथ दी गई व्यवहारिक जानकारी

Spread the love

बिलासपुर। जिला पंचायत कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को डीपीआरसी प्रशिक्षण हॉल में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं सामुदायिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिभागियों को तैयार करना था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग व तकनीकी विशेषज्ञों ने भवन निर्माण से जुड़े प्रशिक्षुओं को आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने भूकंप, आगजनी, भूस्खलन और बाढ़ जैसी संभावित आपदाओं से निपटने की तकनीकें, पूर्व तैयारी, राहत एवं पुनर्वास से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्राथमिक उपचार, आपात संचार प्रणाली एवं राहत कार्यों के संचालन में समुदाय की भागीदारी की अहम भूमिका पर जोर दिया गया।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी यशपाल सिंह परमार एवं प्रशिक्षण नोडल अधिकारी विश्वनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!