पाली : किसानों के खेत जाने के रास्ते से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन की कार्रवाई से किसानों को राहत

Spread the love

कोरबा पाली : पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया। अवैध कब्जे के कारण स्थानीय किसानों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे खेती का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा था।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ी के निवासी शिक्षक शैलेन्द्र कश्यप और एक महिला महेतरीन बाई द्वारा शासकीय मार्ग की लगभग 5 फीट गहरी खुदाई कर दी गई थी, जो ग्रामीण किसानों के खेतों तक पहुंचने का मुख्य रास्ता था। इससे किसान खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे थे और किसानी का काम पूरी तरह ठप हो गया था।

किसानों ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन, पाली एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और अवैध कब्जा हटाते हुए मार्ग को फिर से चालू कराया। साथ ही कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रभावित किसानों—शिवदुलारी साहू, भागीरथी, गणेशराम, शिवरतन सहित अन्य—ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर संतोष जताया और राहत की सांस ली। उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई न होती तो उनकी फसलें बर्बाद हो जातीं।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!