पल्लव धर बने भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश प्रवक्ता

Spread the love

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर. शाह ने पल्लव धर को संगठन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पल्लव धर ने कहा कि वे भाजपा जनकल्याण मंच के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन भारतीय संविधान में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक अपनी विचारधारा पहुँचाने के लिए सतत प्रयास करेगा।

पल्लव धर ने कहा कि संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत— राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्म समभाव) तथा गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर)— को आम जनता तक पहुँचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

उनकी नियुक्ति से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!