बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पल्लव धर को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में संभागीय सह-प्रभारी तथा प्रदेश कार्यालय सह-मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अमर अग्रवाल ने कहा कि पल्लव धर लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति पल्लव धर की मेहनत, लगन और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अग्रवाल ने विश्वास जताया कि पल्लव धर अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।
पल्लव धर इस दायित्व के माध्यम से झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को संगठन एवं शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

अमर अग्रवाल ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ता है तथा इससे पार्टी की जमीनी स्तर पर सक्रियता और मजबूती भी बढ़ती है।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी पल्लव धर को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।










