बीच पुलिया में धंसी यात्री बस, 35 यात्रियों की सांसें थमीं… चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love

 

 

बिलासपुर/रतनपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर। रतनपुर–पेंड्रा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बांसाझाल स्थित चपोरा आश्रम के पास नाले पर बनी जर्जर पुलिया का मध्य हिस्सा अचानक धंस जाने से पुष्पराज बस (क्रमांक CG 10 G 1464) बीच पुलिया में ही फंस गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ, धैर्य और यात्रियों की सतर्कता के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद रतनपुर–पेंड्रा मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं होने के कारण यह हादसा सामने आया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया की शीघ्र मरम्मत और मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

फिलहाल प्रशासन ने पुलिया की स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है और आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाने की बात कही है।

 

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!