बिलासपुर में सनसनी: नेगा तालाब में मिला लापता युवक का शव, दो दिन से घर नहीं लौटा था प्रकाश केंवट

Spread the love

 

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी स्थित नेगा तालाब में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। तालाब में शव तैरता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रकाश केंवट, पिता छेदीलाल केंवट, निवासी ग्राम लोखंडी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश गुरुवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन बाद उसका शव तालाब में मिलने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हादसा, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!