चिल्फी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पटवारी उत्तम सिंह राज (निवासी–मलक्छरा) की मौत हो गई। वे गृह मंत्री के वीआईपी कार्यक्रम की ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी कोद्वागोडान के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
गृह मंत्री की चुप्पी पर नाराजगी
हादसे के बाद अब तक गृह मंत्री की ओर से किसी भी प्रकार की शोक संवेदना व्यक्त न किए जाने पर स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। पोस्टमार्टम के दौरान केवल पटवारी वर्ग के लोग और परिवारजन मौजूद थे, जिससे कर्मचारी वर्ग में असंतोष और बढ़ गया है। कई कर्मचारी इस घटना को “बेहद असंवेदनशील और दुखद” बता रहे हैं और मंत्री से प्रतिक्रिया की अपेक्षा कर रहे हैं।
इधर, सूत्रों के मुताबिक हादसे की खबर के बावजूद मंत्री के देर रात अपने समर्थकों के साथ चिल्फी क्षेत्र में पिकनिक कार्यक्रम में शामिल रहने की बातें भी सामने आई हैं, जिसको लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल है।
परिवार को मुआवजे और नौकरी की मांग
जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने मृतक पटवारी उत्तम सिंह राज को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सम्मानजनक नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत उत्तम राज की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करे।
यह दुर्घटना न केवल प्रशासन के लिए चेतावनी है, बल्कि वीआईपी ड्यू
वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक और आक्रोश