PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: लाखों को मिलेगा नया घर, बिलासपुर में रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर और बिलासपुर आ रहे हैं। वे यहां कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बिलासपुर में आयोजित जनसभा (PM Modi Live Speech CG) में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए 3 हजार जवान तैनात किए गए हैं। सभा स्थल पर तीन विशाल डोम बनाए गए हैं, जबकि 100 एकड़ में पार्किंग और 55 एकड़ में बैठने की व्यवस्था की गई है।

बिलासपुर में 7 रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी बिलासपुर (PM Modi Live Speech CG) में 108 किलोमीटर लंबाई वाली 7 रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा, अभनपुर-रायपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

NTPC की सीपत-3 पावर प्रोजेक्ट का शुभारंभ

बिलासपुर में NTPC की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण-III (1×800 मेगावाट) की नींव रखेंगे। साथ ही, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में बीपीसीएल की सिटी गैस वितरण परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है।

सड़कों का होगा दो-लेन विस्तार

प्रधानमंत्री ने एनएच-930 (झलमला-शेरपार) और एनएच-43 (अंबिकापुर-पत्थलगांव) को 2 लेन में अपग्रेड करने के साथ-साथ एनएच-130डी (कोंडागांव-नारायणपुर) के विस्तार का भी शुभारंभ करेंगे।

3 लाख आवास और 130 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

प्रधानमंत्री राज्य के 3 लाख पीएम आवास योजना (PM Modi Live Speech CG) लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपेंगे। साथ ही, 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों की शुरुआत करेंगे।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

दोपहर 2:30 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

2:35 बजे: बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

3:15 बजे: बिलासपुर पहुंचेंगे।

3:30 से 4:30 बजे तक: विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

4:45 बजे: रायपुर के लिए रवाना होंगे।

5:25 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

5:30 बजे: दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!