प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार सुबह लगभग 7:30 बजे दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए। वह जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 20वें जी-20 लीडर्स समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह लगातार चौथा अवसर है जब जी-20 शिखर सम्मेलन किसी विकासशील देश में आयोजित हो रहा है।
भारत का एजेंडा और मोदी का संबोधन
समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी:
- जी-20 से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे
- सभी तीन सत्रों में संबोधन देने की उम्मीद है
- कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे
इसके अलावा पीएम मोदी इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (IBSA) लीडर्स मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे।
समिट का महत्व
पीएम मोदी ने कहा कि यह समिट विशेष है क्योंकि अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार किसी देश में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है।
भारत की 2023 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की सदस्यता मिली थी, जिससे यह समिट और महत्वपूर्ण बन गया है।
इस वर्ष जी-20 की थीम है—
“एकजुटता, समानता और सस्टेनेबिलिटी”,
जो भारत और ब्राजील में हुए पिछले सम्मेलनों के परिणामों को आगे बढ़ाती है।
‘वसुधैव कुटुम्बकम’ पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह समिट में “वसुधैव कुटुम्बकम” तथा “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य” के विजन के अनुरूप भारत की सोच साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह:
- अन्य देशों के नेताओं से बातचीत
- छठे IBSA समिट में भागीदारी
- और दक्षिण अफ्रीका में बसे भारतीय समुदाय से मुलाकात









