PM Modi X Post : स्थानीय निकाय चुनावों पर बोले प्रधानमंत्री, भाजपा-एनडीए को समर्थन देने पर केरल की जनता का जताया आभार

Spread the love

Kerala Local Body Elections: केरल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का नतीजा शनिवार, 13 दिसंबर को सामने आया. रिजल्ट घोषित होने के बाद पीएम मोदी ने भी एक एक्स पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया साझा की और वोटर्स की तारीफ की. प्रधानमंत्री ने केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) और वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले केरल के लोगों के प्रति मेरा आभार. केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है. प्रदेश के लोग एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल बनाने में योगदान कर सकता है.’

  • Related Posts

    कोरबा के दो युवाओं ने 1200 किमी पैदल चलकर रखी जल-जंगल-जमीन की मांग, राहुल गांधी से होगी मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/नई दिल्ली Vachannews छत्तीसगढ़ के जंगलों, आदिवासी अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण की आवाज अब संसद तक पहुंचेगी। कोरबा जिले से शुरू हुई “जंगल, जीव और जन-अधिकार…

    NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, युवाओं के नाम जारी किया खुला पत्र

    Spread the love

    Spread the love        नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए देश के युवाओं के नाम एक विस्तृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!