पोड़ी उपरोड़ा : जनपद सदस्य पूजा दुबे पर दोहरे निर्वाचन व लाभ लेने का आरोप, सदस्यता शून्य करने की मांग

Spread the love


कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा : जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के क्षेत्र क्रमांक 21 की सदस्य श्रीमती पूजा दुबे की सदस्यता समाप्त कर उनका निर्वाचन शून्य करने की मांग जनपद सदस्यों ने निर्वाचन आयोग और जिला कलेक्टर से की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्रीमती दुबे का नाम दो जिलों की मतदाता सूची में दर्ज है—बिलासपुर (क्षेत्र क्रमांक 30) और पाली तानाखार (क्षेत्र क्रमांक 23)। इसके बावजूद उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर पाली तानाखार से चुनाव लड़ा।

साथ ही आरोप है कि दुबे महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं, जबकि सदस्य होने के नाते शासन द्वारा निर्धारित मानदेय भी प्राप्त कर रही हैं। इस तरह, दोहरे लाभ लेने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा उनका चाचा विजय दुबे भी उनके पद का लाभ उठाकर पंचायत कार्यालय एवं क्षेत्र में अनधिकृत हस्तक्षेप करता है। शिकायत में कहा गया है कि यह कार्य पंचायतीराज विभाग के आदेशों के भी विपरीत है, जो निर्वाचित महिला सदस्यों के सगे संबंधियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाता है।

शिकायतकर्तागण—वेद प्रताप (क्षेत्र क्र. 04 पाली), दिनेश केराम (क्षेत्र क्र. 07 कोरबी), श्यामा पेन्द्रो (क्षेत्र क्र. 13 लैंगा), कविता खुरसेंगा (क्षेत्र क्र. 16 रावा), अंजू भोला गोस्वामी (क्षेत्र क्र. 22 लालपुर)—ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि श्रीमती पूजा दुबे की सदस्यता समाप्त कर उनका निर्वाचन शून्य किया जाए।

  • Related Posts

    घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी पति हिरासत में; क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष की विशेष रिपोर्ट    छत्तीसगढ़/कोरबा   घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति हिरासत में; इलाके में…

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!