पोड़ी में दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर, पंडाल बनाने में जुटी पूजा समिति

Spread the love

दशहरे पर होगा भव्य आयोजन

कोरबा/पाली। विकासखण्ड पाली के ग्राम पोड़ी में आम बाजार के पास इस वर्ष लगातार 27वां सार्वजनिक दुर्गोत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के लगभग 50 सदस्यीय दल द्वारा दुर्गा पंडाल निर्माण एवं सजावट का कार्य अंतिम चरण में है।

समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक पंडाल का निर्माण कर रही है, जहां मां दुर्गा की पूजनीय प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह पंडाल उत्सव का मुख्य केंद्र होगा और पूरे ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र से लोग उत्साहपूर्वक शामिल होकर सामुदायिक भावना का परिचय देंगे।

दुर्गोत्सव समिति के संस्थापक एस. डी. साहू ने जानकारी दी कि आयोजन को भव्य बनाने हेतु चयनित पदाधिकारियों व सदस्यों की टीम लगातार कार्यरत है। समिति में अध्यक्ष परदेशी कैवर्त, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार साहू एवं श्रीमती श्यामकली नामदेव, सचिव परमानंद साहू, फुलवरहीन कैवर्त, कोषाध्यक्ष मथुरा प्रसाद साहू, श्रीमती मीना साहू तथा सहसचिव विद्यासागर साहू सहित 50 सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को शुभ मुहूर्त पर पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। इसके साथ ही पूरे नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

इस शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन दशहरे के अवसर पर रावण दहन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक उत्सव है, जो देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। यह पर्व समाज में एकता, भक्ति और उत्साह का संदेश देता है।

  • Related Posts

    जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा में विकास कार्यों की सख्त समीक्षा, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/पोड़ीउपरोड़ा विशेष रिपोर्ट     कोरबा/आज दिनांक 18 अप्रैल 2026, दिन शनिवार को जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा मुख्यालय में विकास कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…

    रामनवमी पर पाली हुआ राममय: भक्ति, श्रद्धा और जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

    Spread the love

    Spread the love  भक्तों का अपार उत्साह, रंग-बिरंगी झांकियों और देर रात तक चलती शोभा यात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया   कोरबा जिले के पाली में रामनवमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!