राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सरगुजा आगमन : जनजातीय गौरव दिवस 2025 में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

सुमार दास की कलम से…..✍️

अंबिकापुर, सरगुजा। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर आज 20 नवंबर, गुरुवार को सरगुजा की धरती ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। 73 वर्षों बाद पहली बार देश के महामहिम राष्ट्रपति का आगमन सरगुजा में हुआ, जिससे पूरे जिले में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में सरगुजा ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। उनके आगमन पर जनजातीय संस्कृति की झलक दिखाते पारंपरिक नृत्य, गीत और स्वागत समारोहों ने माहौल को जीवंत बना दिया।

राष्ट्रपति के स्वागत में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन् डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, दो केंद्रीय मंत्री, क्षेत्रीय विधायकगण, सांसद सरगुजा, तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे सरगुजावासी, शासकीय कर्मचारी, जनजातीय समाज, और भाजपा संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदया का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति के आगमन ने सरगुजा के लोगों में नई उम्मीद और गर्व का संचार किया। जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन सरगुजा के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

  • Related Posts

    नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!