बिलासपुर में गूंजा जनसंकल्प: “संविधान सुरक्षा कौन करेगा? हम करेंगे!”

Spread the love

संविधान सुरक्षा सत्संग में उमड़ा जनसैलाब, उठी सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज

देवकी नंदन सभागृह बना सामाजिक चेतना का केंद्र, संत स्मृति में संविधान सुरक्षा का संकल्प

राष्ट्रीय संगठनों, संतों और समाजसेवियों ने लिया संविधान बचाने का ऐतिहासिक संकल्प

बिलासपुर | 23 जुलाई 2025:
बिलासपुर के देवकी नंदन सभागृह में मंगलवार को संविधान और सामाजिक न्याय के लिए एक ऐतिहासिक स्वर गूंजा— “संविधान सुरक्षा कौन करेगा? हम करेंगे, हम करेंगे!” इस घोषणा के साथ संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों और समाजिक नेताओं ने एकजुट होकर संविधान बचाने की प्रतिज्ञा ली।

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत, अखिल तेली समाज महासंघ, SC, ST, OBC महासंघ, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा सहित अनेक संगठनों की सहभागिता में यह सत्संग संत महापुरुषों की स्मृति और सामाजिक चेतना के नव निर्माण हेतु आयोजित किया गया।

सम्माननीय मंच पर जुटे संविधान रक्षक
कार्यक्रम के उद्घाटक अनिल टाह (समाजसेवी, बिलासपुर) रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रा. डॉ. रमेश पिसे ने की और संचालन का दायित्व गोपाल ऋषिकर भारती ने निभाया।
विशेष अतिथियों में शामिल थे:
• पूर्व केंद्रीय जेल अधीक्षक राजेंद्र रंजन गायकवाड़
• राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व बसपा विधायक

डॉ. छबिलाल रात्रे
• राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. उर्मिला मार्को
• OB‍C मोर्चा प्रमुख डॉ. ईश्वरदान आशिया
• छत्तीसगढ़ी फिल्मकार जेठूराम साहू
• साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांति साहू
• मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश दास मानिकपुरी
• सतनामी संत स्वामी अभय दास, समन्वय संघ अध्यक्ष जगन्नाथ लहरे, और कई अन्य प्रभावशाली सामाजिक प्रतिनिधि

आवाजें बनीं आंदोलन की मशाल
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान और सामाजिक अधिकारों को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की। सभी का कहना था कि आरक्षण, समानता, और सामाजिक न्याय को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं, जिन्हें जनता की आवाज से रोका जाना चाहिए।
जैसे-जैसे मंच से “हम करेंगे!” की आवाजें गूंजी, सभागृह से लेकर बाहर तक जनज्वार उठता गया।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की भी विशेष उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी से सभा में नया जोश देखा गया। आयोजन समिति के संयोजक एड. बरनलाल करियारे, अध्यक्ष रामफल मांडरे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र भावे, और बौद्ध समाज के अध्यक्ष विनोद बौद्ध समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिलाएं और युवाओं ने अपनी सहभागिता दी।

नारी शक्ति और समाजसेवियों की भागीदारी
कार्यक्रम में प्रीति सोनी (सद्भावना पत्रकार संघ, प्रदेश अध्यक्ष), शीला जांबुलकर, हर्षिला भावे, ममता रामटेके, गंगा बाई, निर्मला सहारे, संजय मीरी, धनेश्वर साहू, बबिता राउत सहित अनेक महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संविधान सुरक्षा का संकल्प लिया।

Related Posts

ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

“पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!