रायपुर: भवानी नगर में युवक की गैती और रॉड से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Spread the love

रायपुर। राजधानी के भवानी नगर इलाके में सोमवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जोरा गांव के भवानी नगर स्थित गौरी गौरा चौक के पास दो सगे भाइयों ने 30 वर्षीय युवक सुनील राव को गैती और लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है, जो आपराधिक प्रवृत्ति का था और दो बार आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में 20 वर्षीय ओमप्रकाश यादव और 19 वर्षीय राहुल यादव शामिल हैं। दोनों अपने अन्य दो भाइयों और मां के साथ भवानी नगर में रहकर प्लांटेशन और प्लंबिंग का काम करते हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुनील राव आरोपियों के घर के आसपास अक्सर बदमाशी करता था। जब घर में सिर्फ उनकी मां और पत्नी होती थीं, तब भी वह उनके घर चला आता था। कई बार समझाइश देने के बाद भी जब मृतक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ओमप्रकाश यादव मौके से फरार हो गया, जबकि राहुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गैती और रॉड बरामद कर ली है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!