अंबिकापुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।
अंबिकापुर। भारतीय कलाकार संघ की ओर से जारी मार्गदर्शक मंडल एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सूची (द्वितीय सूची) में अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) के संतोष कुमार विश्वकर्मा को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाते हुए झारखंड राज्य प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के कलाकारों में हर्ष का माहौल है और इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

भारतीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक अंकुर पेंटर द्वारा जारी सूची में संतोष कुमार विश्वकर्मा को यह अहम दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए झारखंड में संगठन के विस्तार, कलाकारों को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी है।
नियुक्ति के बाद संतोष कुमार विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय संयोजक अंकुर पेंटर सहित संघ के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि कलाकारों की सेवा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के प्रदेश संयोजक, प्रदेश सलाहकार, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश संगठन मंत्री सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के विश्वास और अनुशंसा के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
संतोष कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय कलाकार संघ अधिक से अधिक कलाकारों को एक मंच पर जोड़कर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे तन, मन और धन से निरंतर सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने अंत में एक बार फिर भारतीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस सम्मान और विश्वास को वे अपने कार्यों से सार्थक साबित करने का पूरा प्रयास करेंगे।








